Type Here to Get Search Results !

युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है मुकेश साहनी का संघर्षपूर्ण जीवन: समीर सिंहचौहान

 बेगूसराय



विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज वीर कुंवर सिंह चौक पर गरीब बच्चों के बीच चॉकलेट बिस्किट बांट कर विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी का जन्म दिवस मनायाl



 मौके पर विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर सिंह चौहान ने कहा की युवा दिलों की धड़कन सन ऑफ मल्लाह के नाम से मशहूर राजनेता मुकेश साहनी का आज जन्म दिवस हैl मुकेश साहनी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैl जिस तरह से गरीब पृष्ठभूमि से होने के बावजूद उन्होंने अपने मेहनत और संघर्ष के बल पर जो मुकाम हासिल किया हैl वह एक नजीर हैl अपनी ऐसो आराम की जिंदगी को छोड़कर मुकेश साहनी ने राजनीति के माध्यम से गरीब और कमजोर लोगों की सेवा का संकल्प लिया हैl आज हम लोगों ने गरीब बस्ती में बच्चों के बीच चॉकलेट बिस्किट बांट कर उनके जन्मदिवस को मनाया हैl हम लोग उनके लंबी उम्र की कामना करते हैंl जिससे अधिक से अधिक समय तक वाह कमजोर और गरीब लोगों की सेवा कर सकेl कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर कुंदन कुमार शर्मा ने कियाl मौके पर जनक सिंह अजीत सिंह ओंकार रजक सरवन पासवान बबलू पासवान सुरेश पासवान के साथ कई कार्यकर्ता उपस्थित थेl

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.